बदायूं, अप्रैल 10 -- राजकीय महिला महाविद्यालय में जगदंबा इकाई के पांच दिवसीय रेंजर्स शिविर के दूसरे दिन विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं को आपदा प्रबंधन, जीवन कौशल और समाज सेवा की शिक्षा दी गई। स्काउट गाइड कमिश्नर मोहम्मद असरार ने झंडे के महत्व और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। डॉ. भावना सिंह और डॉ. शशि प्रभा ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता व आपदा प्रबंधन के गुर सिखाये। डॉ. ज्योति विश्नोई ने व्यक्तित्व निर्माण पर जोर दिया। निर्णायक डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. ब्रजेश कुमार के अनुसार प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, सुमैरा व हिबा बी ने संयुक्त रूप से द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खुशी, कुमकुम, रीता, भूमि, कीर्ति, खुशनुमा, गुलचमन, ...