रेंगनी मोड़ के पास सड़क हादसा में घायल युवक की हुई मौत
दुमका, मई 6 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय कुलदेव रजक, पिता स्व. धीरेन रजक, निवासी आसनजोर टोला बनियर सोमवार रात करीब 10 बजे जामा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेंगनी मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी जामा पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन वहां एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस खड़ी रहने के बावजूद चालक मौजूद नहीं था, जिसके कारण समय पर सहायता नहीं मिल सकी। इसके साथ ही परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे उसकी मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.