नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- रूस ने कीव और आसपास के क्षेत्र में 16 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं यूक्रेन में ऊर्जा बुनियादी ढांचे से जुड़े 10 से अधिक केंद्रों को नुकसान रूस ने साढ़े चार साल पहले शुरू किया था यूक्रेन पर हमला

ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रूस के हमले कीव, एजेंसी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल और जेट इंजन चालित ड्रोन का इस्तेमाल कर यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर फिर हमले किए हैं। इस बार भी कीव को हमले की कोई पूर्व चेतावनी सहयोगी देशों से नहीं मिली। जबकि पहले ये देश ऐसी खुफिया जानकारी साझा करते रहे हैं। जेलेंस्की को हाल में वाशिंगटन के उन कदमों के प्रभावों से भी जूझना पड़ रहा है, जिनसे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फायदा हुआ है। इनमें मॉस्को पर अमेरिकी प्रतिबंधों में छूट देना...