नई दिल्ली, अगस्त 26 -- दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कैंसर की नकली और प्रतिबंधित विदेशी दवाओं की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई कर वापस लौटे फरीदाबाद के रहने वाले 39 वर्षीय डॉ. मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया है। डॉ. मनीष शर्मा के पास से ब्लड कैंसर और मल्टीपल मायलोमा के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, ये दवाएं भारत में बिक्री के लिए डीसीजीआई और सीडीएससीओ से स्वीकृत नहीं थीं। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर से सबक, दिल्ली पुलिस अब हर प्रोटेस्ट से पहले जुटाएगी ये 10 जानकारी दिल्ली पुलिस ने सुखदेव विहार में घेराबंदी कर होंडा सिटी कार से जा रहे आरोपी को पकड़ा। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी के पास से बरामद हुई सभी दवाएं जापान और अमेरिका की कंपनियों के नाम प...