नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारत, रूस से पहले भी कच्चा तेल खरीदता था और आगे भी अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद जारी रखेगा। सरकार का कहना है कि तेल खरीद का फैसला ऊर्जा सुरक्षा और पर्याप्त आपूर्ति को ध्यान में रखकर किया जाता है। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि अमेरिका की पाबंदियों में छूट खत्म होने के बाद भी रूस से तेल आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है और दीर्घकालिक समझौतों के जरिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। दरअसल, समुद्री मार्ग से कच्चे तेल की बिक्री और वितरण की अनुमति देने वाली अमेरिकी प्रतिबंधों में अस्थायी छूट 16 मई को समाप्त हो गई। इस पर सुजाता शर्मा ने कहा कि छूट हो या नहीं, इससे उपलब्धता पर...