नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत मौजूदा रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी प्रयासों में योगदान देने को तैयार है।प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार इस दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संघर्ष के हाल के घटनाक्रम से प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत के मानवीय नजरिये को फिर से दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के जरिये सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी कोशिशों में योगदान देने के लिए भारत की तैयारी का भी उल्लेख किया। यह भी पढ़ें- यूक्रेन युद्ध खत्म कराने को भारत पूर...