नई दिल्ली, जुलाई 27 -- रूस-यूक्रेन युद्ध अब सिर्फ यूरोप की सीमाओं तक नहीं सिमटा रहा। यह संघर्ष मध्य एशिया के दिल में स्थित कैस्पियन सागर तक पहुंच चुका है और क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों को पूरी तरह बदल रहा है। 25 जुलाई को यूक्रेन के लंबी दूरी के ड्रोन ने कैस्पियन सागर में एक ईरानी व्यापारी जहाज पर हमला कर एक नाविक की जान ले ली। इस घटना ने न केवल ईरान को भड़काया है, बल्कि भारत की महत्वपूर्ण व्यापारिक और सामरिक योजनाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना के बाद क्या बोला ईरान? ईरान के विदेश मंत्री अली अब्बास अराघची ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'शत्रुतापूर्ण और आपराधिक कृत्य' करार दिया। ईरानी पक्ष का मानना है कि यह हमला जानबूझकर किया गया था और तेहरान अब जवाबी कार्रवाई के विभिन्न विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। दूसरी ओर, यूक्...