नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने पारंपरिक नववर्ष संबोधन में देशवासियों को आश्वासन दिया कि रूस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों को 'नायक' बताते हुए उनकी बहादुरी की प्रशंसा की तथा कहा कि हमें आप पर गर्व है और आप पर विश्वास है। इस दौरान उन्होंने सैनिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं, और कहा कि विश्वास कीजिए आपके बारे में रूस भर में लाखों लोग आपके बारे में सोच रहे हैं। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह संबोधन सत्ता में आने की 26वीं वर्षगांठ पर प्रसारित हुआ, जब वे 1999 में बोरिस येल्तसिन के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति बने थे। इस वार्षिक टेलीविजन संदेश में यूक्रेन युद्ध या अर्थव्यवस्था की चुनौतियों का सीधा उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन सैनिकों की तार...