नई दिल्ली, फरवरी 5 -- रूस-यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडलों ने 314 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमति व्यक्त की है। अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने गुरुवार को यह महत्वपूर्ण घोषणा की। पिछले पांच महीनों में यह दोनों देशों के बीच इस तरह का पहला कैदी विनिमय समझौता है। अबू धाबी में चल रही शांति वार्ता का यह एक बड़ा परिणाम माना जा रहा है। स्टीव विटकॉफ ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने पांच महीनों के बाद पहली बार 314 कैदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई है। यूक्रेनी अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है। विटकॉफ ने अबू धाबी में चल रही त्रिपक्षीय वार्ता में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि इसके और परिणाम आने वाले हफ्तों में सामने आने की उम्मीद है।आगे भी होगी कैदियों की अदला-बदली पर चर्चा अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.