रूस में प्रतिभा दिखा रहे प्रयाग के सूरज
प्रयागराज, अगस्त 11 -- प्रयागराज। रूस के लोकप्रिय टेलीविजन चैनल के एक शो में शामिल होने के लिए भारत की बी यूनिक क्रू इन दिनों मास्को में है। भारतीय टीम में प्रयागराज की हंडिया तहसील के वासुपूर गांव के निवासी सूरज यादव शामिल हैं, जिन्होंने अपने हड्डी तोड़ डांस से रूसी जजों को ना केवल प्रभावित किया बल्कि टीम शो के दूसरे चरण में भी पहुंच गई है। डांस शो का पहला चरण चार अगस्त को मास्को में आयोजित हुआ था। इस शो में पूरी दुनिया से 150 टीमें शामिल हुई हैं। पहले चरण में टीम की जीत से उत्साहित सूरज ने आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कहा कि हमें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हो रही है कि भारतीय टीम को डांस के दौरान दर्शकों की खूब तालियां मिली और प्रोत्साहित भी किया जाता रहा। टीम के हड्डी तोड़ डांस का वीडियो चैनल की ओर से एक महीने बाद रिलीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.