कानपुर, मार्च 7 -- चकेरी, संवादाता। जाजमऊ में एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनकी पहचान के एक युवक ने रशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.90 लाख की ठगी कर ली। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपित ने धमकाया। पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी के आदेश पर जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी प्रवीण कुमार के अनुसार नवंबर 2024 में उनकी मुलाकात जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी निवासी अबरार अहमद से हुई। अबरार ने प्रवीण से कहा कि वह विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है और उनकी रशिया में नौकरी लगवा सकता है। 70 हजार रुपये महीना वेतन और कंपनी की ओर से रहने के लिए घर भी दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें पचास हजार रुपये देने पड़ेंगे। प्रवीण आरोपित के झांसे में आ गये। उन्होंने दिसंबर 2024 में चेक के जरिये आरोपित को पचास हजार रुपये दिये। फिर ...