वार्ता, अक्टूबर 27 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रोजगार की तलाश में रूस गए एक युवक के 7 अक्टूबर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक को रूस में बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने और युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है।परिवार की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने रूसी दूतावास और भारत के विदेश मंत्रालय से संपर्क कर युवक का पता लगाने तथा उसकी सुरक्षित वापसी के लिए सहयोग मांगा है। पुलिस से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे नौकरी की तलाश में एक अक्टूबर को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे थे। दसवीं तक पढ़ाई कर चुके विनीत को टेलीग्राम के एक ग्रुप के माध्यम से रूस में रोजगार मिलने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके बाद उन्होंने विदेश जाकर काम करने का निर्णय लिया। हालांकि, सात अक्...