गोंडा, मार्च 16 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने रूस की राजधानी मास्को में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 194 पासपोर्ट, 6.22 नकद और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर में एक ही प्रकार की ठगी और धोखाधड़ी से जुड़ी कई तहरीरें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों में बताया गया था कि विवेक कुमार उर्फ शमशाद खान और उसके सहयोगियों ने 'मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसिल/काउंसलिंग' नाम से एक कार्यालय संचालित कर ...