हल्द्वानी, मई 22 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एमआईईटी कुमाऊं ने रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय यूरेशियन नेटवर्क ऑफ यूनिवर्सिटीज सम्मेलन में भाग लेकर भारत और कुमाऊं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह सम्मेलन रूस की अस्त्राखान तातीश्चेव स्टेट यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया के 17 देशों के विश्वविद्यालयों, शिक्षा विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन में एमआईईटी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल और प्लेसमेंट निदेशक आकांक्षा अग्रवाल की उपस्थिति को विशेष महत्व दिया गया। भारत की ओर से उनकी भागीदारी को काफी सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान वैश्विक शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संयुक्त शोध परियोजनाओं और छात्र विनिमय कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- रूस के अंतरराष्ट्रीय...