नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- पिछले कई सालों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइलों, ड्रोन से हमले कर रहे हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की को चेतावनी दी है कि वे रूस की रिफाइनरी पर हमले न करें, क्योंकि इससे डीजल की कमी हो रही है। ट्रंप ने आयरलैंड के दौरे पर पत्रकारों से कहा, "उन्हें टारगेट पर काम करने दें, लेकिन डीजल फ्यूल पर नहीं, क्योंकि वे डीजल की कमी कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह मिडिल ईस्ट नहीं कर रहा है, यह रूस और यूक्रेन के साथ जो हो रहा है, उससे हो रहा है।"यूक्रेनी ड्रोन हमले में दो रूसी मारे गए इस बीच, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई नागरिकों के हताहत होने की जानकारी मिली है। स्थानीय ...