रूस की जेल में बंद युवक ने चिट्ठी से मां को बताई आपबीती
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- खतौली महीनों से रूस की जेल में बंद बडसू गांव के युवक ने चिट्ठी के माध्यम से विदेश में मिल रही यातनाएं और कोर्ट में सुनवाई न होने की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। चिट्ठी मिलने के बाद युवक की पीड़ित मां राजनीतिक लोगों के साथ बेटे की रिहाई कराने को भारत सरकार से गुहार लगा रही है।शनिवार को नगर पालिका में रतनपुरी के बडसू निवासी अनीता देवी ने सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी के साथ प्रेसवार्ता की, जिसमें उसने बेटे यश सैनी के साथ रूस में हो रही परेशानी के बारे में जानकारी दी। बताया कि टेलीग्राम के माध्यम से बेटे ने विदेश में नौकरी के लिए आवेदन किया तो कुछ दिन बाद रूस से जबाब आ गया। बताया कि डिलीवरी के लिए जगह खाली है। बेटा रूस चला गया, लेकिन वहां पहुंचते ही नशीले पदार्थ बेचने वालों के चंगुल में फंस गया। कुछ दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.