संवाददाता, अप्रैल 4 -- यूपी के रामपुर जिले के मसवासी क्षेत्र के गांव भूबरा मुहस्तेकम के मजरा फतेहगंज निवासी शावेद(22) पुत्र दूल्हे हसन की रूस में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शावेद रूस की आर्मी में तैनात था। शुक्रवार को घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शावेद का शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। शावेद करीब नौ महीने पहले परिजनों को स्टील फर्नीचर का काम करने की बात कहकर रूस गया था। वह रूस के एक हॉस्टल में रुका और दो माह फर्नीचर का काम करने के बाद आर्मी में भर्ती हो गया था।रूस की सेना में तैनात था रामपुर का शावेद गुरूवार को ड्यूटी के दौरान उसे गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रूस की आर्मी बटालियन के द्वारा फोन पर शावेद के पिता दूल्हे हसन को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.