नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- - 17 बैलिस्टिक मिसाइल और 59 क्रूज मिसाइलें दागीं

यूक्रेन पर रूस के बड़े हवाई हमले कीव, एजेंसी। रूस ने यूक्रेन पर मंगलवार तड़के बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इस दौरान यूक्रेन में बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। हमलों में 29 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।

हमलों में ऊर्जा ढांचे और अस्पताल को नुकसान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका से रूस की कार्रवाई पर ध्यान देने और यूक्रेन की हवाई सुरक्षा के लिए मदद बढ़ाने की अपील की है। जेलेंस्की ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि रूस ने रातभर में 289 ड्रोन, 17 बैलिस्टिक मिसाइल और 59 क्रूज मिसाइलें दागीं। इनका मुख्य निशाना ऊर्जा ढांचा था। इसमें बिजली उत्पादन केंद्र और सबस्टेशन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हमले ओडेसा, चर्कासी, झितोमिर, विन...