नोएडा, सितम्बर 9 -- Russian IL-76 military aircraft landed on Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूस का एक मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-76 पहुंचा है। विमान के जरिए रूसी एडवांस टीम के नोएडा पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इस लैंडिंग ने एयरपोर्ट पर हलचल बढ़ा दी है और इसके पीछे की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे और प्रस्तावित BRICS सम्मेलन की तैयारियों से इस विमान की लैंडिंग को जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, BRICS सम्मेलन में शामिल होने के लिए पुतिन का विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर सकता है। हालांकि, अभी यह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है कि रूसी राष्ट्रपति का विमान इसी एयरपोर्ट पर उतरेगा या नहीं।पहले पहुंची एडवांस टीम, फिर क्या हो...