नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन को अमेरिका द्वारा निर्मित पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की नई खेप प्राप्त हो गई है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि ये सिस्टम रूस के लगातार हवाई हमलों से नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों की रक्षा में सहायक सिद्ध होंगे। रविवार रात को जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक पुष्टि की। दूसरी तरफ, रूसी ड्रोन हमले में एक यूक्रेनी व्यक्ति की जान चली गई। इस हमले में उसके परिवार के अन्य पांच सदस्य घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।क्या है पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम? पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिका की अत्याधुनिक मिसाइल-रोधी तकनीक है, जो रूस के खतरनाक हमलों को विफल करने में सक्षम है। जेलेंस्की लंबे अरसे से पश्चिम...