नई दिल्ली, मई 22 -- केंद्र ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कथित तौर पर 217 भारतीय नागरिक रूसी सेना में शामिल हुए हैं, और इस लड़ाई में 49 की जान चली गई है। याचिका प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ के समक्ष एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल की गई। रिपोर्ट में केंद्र ने कहा कि भारत सरकार द्वारा रूसी फेडरेशन के साथ किए गए सतत राजनयिक सहयोग के अनुरूप 139 भारतीय नागरिकों को पहले ही उन अनुबंधों से मुक्त कर दिया गया है जिन पर उन्होंने रूसी सेना में शामिल होने के लिए हस्ताक्षर किए थे। यह भी पढ़ें- रूसी सेना में 217 भारतीय शामिल हुए, 49 की मौत हुई रिपोर्ट में कहा गया कि 'लड़ाई में 49 भारतीय नागरिकों की जान जाने की खबर है। इसके अलावा, रूसी पक्ष ने 6 भारतीय नागरिको...