रूसी विदेश मंत्री लावरोव पीएम मोदी से मिले
नई दिल्ली, मई 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वे ब्रिक्स विदेश मंत्रियों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए हुए हैं।प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि लावरोव ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हुई दोनों देशों की नेताओं की बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया की स्थिति सहित पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ने के सर्वोत्तम मार्ग के रूप में संवाद और कूटनीति के पक्ष में भारत के सतत् रुख को दोहराया। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी से मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.