रूसी मंत्री की पर्सनालिटी की गोयल ने की तारीफ, बोले- बॉलीवुड फिल्मों में करना चाहिए काम
नई दिल्ली।, सितम्बर 11 -- भारत ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसमें शामिल होने के लिए रूसी डेलिगेशन भारत पहुंच चुका है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारत-रूस बिजनेस डायलॉग के दौरान रूस के उद्योग और व्यापार मंत्री एंटोन अलीखानोव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने रूसी मंत्री की पर्सनालिटी को डैशिंग बताया और कहा कि वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हुए दिख सकते हैं। आपको बता दें कि यह वार्ता भारत मंडपम में आयोजित की गई थी। पीयूष गोयल ने अलीखानोव के बारे में कहा, "मेरे दोस्त, सहयोगी और रूसी संघ के डैशिंग माननीय उद्योग और व्यापार मंत्री एंटोन अलीखानोव। मैं उनसे कहा कि शायद वे गलत पेशे में हैं। हमें अपने ऑडियो-विजुअल सहयोग को बढ़ाना चाहिए। हो सकता है कि हम उन्हें जल्द ही बॉलीवुड की किसी फिल्म में काम करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.