रूसी बाईपास में अव्यवस्थाओं का अंबार, गंदगी से सैलानी और लोग परेशान
नैनीताल, जून 26 -- नैनीताल, संवाददाता। रूसी बाईपास में व्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खुल गई है। पार्किंग स्थलों और शौचालयों में पसरी गंदगी ने प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अव्यवस्थाओं से न केवल स्थानीय लोगों में नाराजगी है, बल्कि शहर पहुंचे पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले अप्रैल में डीएम ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों और संबंधित स्टेक होल्डरों के साथ बैठक कर व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। डीएम ने रूसी बाईपास क्षेत्र में 12 शौचालयों के निर्माण के निर्देश जिला पंचायत को दिए थे। साथ ही पार्किंग स्थलों पर सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए गए थे। जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी का पद खाली होने के कारण शौचालय निर्माण कार्य में देरी हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.