नई दिल्ली, मार्च 7 -- ईरान युद्ध के बीच अमेरिका की तरफ से दावा किया गया है कि उसने भारत को 30 दिन तक रूसी तेल खरीदने की 'छूट' दी है। देश में विपक्षी पार्टियां लगातार अमेरिका की तरफ से अपनाई गई इस शब्दावली पर सवाल उठा रही हैं। इसी बीच, ट्रंप के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने अमेरिका के इस फैसले के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि यह एक अस्थायी कदम है, जिसका उद्देश्य ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल के बाजार पर पड़े दबाव को कम करना है। क्रिस राइट से पहले अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रूसी तेल खरीद के लिए भारत को 30 दिन की छूट देने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही भारत में इस शब्दावली को लेकर सरकार पर हमला होना शुरू हो गया था। विपक्ष की तरफ से कहा गया कि आखिर एक संप्रभु देश होने के नाते अमेरिका भारत को कैसे कोई अनुमति दे ...