रूसी तेल के आयात में कटौती करने को तैयार सीरिया
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- सीरिया ने अमेरिका के साथ जारी बातचीत के दौरान रूस से कच्चे तेल के आयात में भारी कटौती करने पर सहमति जताई। यह कदम सीरिया पर लगे अंतिम प्रमुख आतंकवाद-संबंधी प्रतिबंधों को हटाने के लिए हो रही चर्चाओं का हिस्सा है। सीरिया दशकों से अमेरिका की आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले राज्यों की सूची में शामिल है। इसे हटाने की चर्चा के दौरान अमेरिका ने रूसी तेल का आयात घटाने की मांग की, जिस पर वह सहमत हो गया। इस साल रूस से सीरिया को होने वाला तेल आयात 75% बढ़कर लगभग 60,000 बैरल प्रति दिन पहुंच गया था। सीरियाई अधिकारियों का कहना है कि वे मजबूरी में रूसी तेल ले रहे थे। अगर अमेरिका सूची से नाम हटा देता, तो वे अन्य देशों और अमेरिकी/फ्रांसीसी कंपनियों से ऊर्जा आपूर्ति ले सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.