कानपुर, जुलाई 14 -- रूरा/झींझक, संवाददाता। आगरा स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में देश भर के रेल कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा है। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर रूरा स्टेशन के स्टेशन मास्टरों ने मंगलवार को बाजू पर काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। वहीं, इस मामले को लेकर डीआरएम कार्यालय पर सौ से अधिक स्टेशन मास्टर धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक पीड़ित स्टेशन मास्टर को न्याय नहीं मिलता और दोषी आरपीएफ कर्मियों को बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक यह देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। रूरा के स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहाकि स्टेशन मास्टर 24 घंटे यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षित रेल संचालन और सम...