रूरा पुलिस ने साइबर ठग से वापस कराए साठ हजार रुपये
कानपुर, सितम्बर 22 -- रूरा। रूरा थाना क्षेत्र के रोशनमऊ के एक युवक को साइबर ठगों ने झांसा देकर तीन बार में 61,899 रुपए ठग लिए थे। पीड़ित के शिकायत पर सक्रिय हुई रूरा पुलिस ने साइबर टीम की मदद से पीड़िता को उसके खाते में रुपये वापस करा लिए। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित को रुपये वापस होने की स्लिप प्रदान की। इससे उसका चेहरा खिल उठा। थाना क्षेत्र के रोशनमऊ गांव के रहने वाले मनीष कुमार के फोन पर साइबर ठगो ने एक लिंक भेजी। जैसे ही युवक ने उस लिंक को खोला तो उसके खाते से बीती 12 जुलाई को तीन बार में 61,899 रुपये की ठगी कर ली थी। जब उसके फोन पर पैसे कटने का संदेश आया तो पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ था। तो उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर थाने पहुंच कर साइबर डेस्क में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सक्रिय हुए रूरा एसओ सुधीर भारद्वाज ने थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.