मथुरा, अगस्त 5 -- वृंदावन, कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को होटल व गेस्ट हाउस में कमीशन पर रूम लगाने वाले 28 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया। इन पर रूम लगाने के नाम पर सड़कों और चौराहों पर अशांति व अव्यवस्था फैलाने का आरोप है। मंदिरों की नगरी में जब श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी तो होटल और गेस्ट हाउस भी गली-गली खुल गये। संचालकों द्वारा युवकों को तनख्वाह एवं कमीशन पर रख लिया गया है जो मंदिरों के आस-पास, प्रवेश मार्गों और मुख्य तिराहों-चौराहों से श्रद्धालुओं को होटल व गेस्ट हाउस तक लाने का काम करते हैं। इससे इनकी रोजी रोटी चल रही है, लेकिन यह कार्य करने वाले लोगों में तमाम अराजक तत्व भी शामिल हो गये हैं जिनके द्वारा श्रद्धालुओं के साथ खींचतान की जाती है और फिर आपस में सिर फुटव्वल की नौबत आती है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को अभिय...