गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र पर उसके रूम पार्टनर ने तवे से हमला कर दिया। कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा निवासी विशाल पटवा ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। विशाल ने तहरीर में बताया कि 17 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे वह कमरे में खाना खाकर सो रहा था। तभी उसका रूम पार्टनर आया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि कहासुनी के दौरान उसने कमरे में रखे तवे से विशाल पर हमला कर दिया। हमले में छात्र का होंठ कट गया, एक दांत टूट गया, कान में चोट आई तथा अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.