बोकारो, जनवरी 28 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या- 17 में वार्ड पार्षद की सीट महिला होने को लेकर बुधवार को सुखेदव नगर फलमंडी के समीप वार्ड के विभिन्न मोहल्ला की महिलाओं ने रूम्पा आस को सर्वसहमति से वार्ड प्रत्याशी घोषित करते हुए समर्थन दिया। जबकि पूर्व में दो टर्म वार्ड का नेतृत्व पुरुष पार्षद ने किया। इस बार वार्ड की सीट महिला घोषित होने को लेकर फलमंडी निवासी रूम्पा आस को वार्ड में शामिल विभिन्न वार्ड की महिलाओं ने प्रत्याशी घोषित किया। जिसमें फलमंडी, वेंदीटांड, शिवशक्ति नगर सहित अन्य मोहल्ला के निवासी शामिल रहे। मौके पर रूम्पा आस ने कहा कि साथ मिलकर वार्ड की समुचित विकास पर कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...