लखनऊ, फरवरी 27 -- चौक क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने की दिशा में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बड़ी पहल की है। रूमी दरवाज़ा के आगे स्थित तीनों शाही दरवाज़ों को संरक्षित और पुनर्जीवित करने का काम अब शुरू किया जा रहा है। जर्जर हालत में पहुंच चुके इन दरवाज़ों के पास खड़े होने में भी लोगों को डर लगता है, लेकिन अगले दो वर्ष में इनकी सूरत बदलती नजर आएगी। ------- चूने-सुरखी से होगा मूल स्वरूप में पुनर्निर्माण एलडीए ने इन दरवाज़ों को पुराने दौर की चूने-सुरखी तकनीक से दुरुस्त करने का निर्णय लिया है, ताकि उनका ऐतिहासिक स्वरूप बरकरार रह सके। संरक्षण का जिम्मा इंटैक कंजर्वेशन इंस्टीट्यूट को सौंपा गया है। इस परियोजना पर चार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। --------- 6 अगस्त 2028 तक पूरा होगा काम परियोजना का काम इसी महीने शुरू हो जाएगा और...