कानपुर, मई 14 -- सरसौल। महाराजपुर के रूमा स्थित जैपुरिया स्कूल के पीछे खाली पड़े मैदान में गुरुवार शाम घास - फूस में आग लग गई। सूचना पर जाजमऊ अग्निशमन केंद्र से दो दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। कुलगांव चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया स्कूल के पीछे खाली मैदान में घास-फूस में आग लगी थी, कारण पता नहीं चल पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...