हरिद्वार, मार्च 16 -- तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हरिद्वार की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित प्रथम व्हीलचेयर अल्टीमेट नेशनल चैंपियनशिप में रूमा ने रजत पदक जीता। उमोया स्पोर्ट्स ने 11 से 14 मार्च तक अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में यह प्रतियोगिता आयोजित की। व्हीलचेयर अल्टीमेट (फ्रिसबी) के रोमांचक मुकाबले में देशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। फाइनल में हरिद्वार की रूमा ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। रूमा की इस सफलता पर खेल प्रेमियों ने उनको बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.