बरेली, मई 15 -- बिजली का बिल कम कराने के नाम पर रिश्वत लेने वाले संविदा कर्मी लाइन मैन अनस कादरी को बारादरी थाना पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। इस मामले में नामजद अवर अभियंता जितेन्द्र केसरवानी से भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम और बारादरी थाना पुलिस के अफसर पूछताछ करेंगे। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी लाइनमैन को पकड़ने के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत देने के बाद संकेत देने के लिए कहा था। जिसमें शिकायतकर्ता को पैसा देने के बुबाद अपने चेहरे को सफेद रूमाल से साफ करना था। बारादरी थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी को जेल भेजने के साथ ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम अवर अभियंता तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

गिरफ्तारी की जानकारी बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अफसरों ने 18 हजार की घूंस लेते अनस कादरी को रंगे...