पीलीभीत, मार्च 12 -- पूरनपुर। रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को सीएचसी की ओर से रूबेला टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा एक से पांच तक के करीब 300 विद्यार्थियों को रूबेला का टीका लगाया गया। टीकाकरण से पूर्व सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से अनुमति भी ली गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रतिरक्षण अधिकारी संजीव कुमार के निर्देशन में एएनएम विशाखा और शबनम ने टीकाकरण किया। यहां पर शत प्रतिशत टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ कार्यालय प्रमुख हरीश,यवेंद्र, नितिन अग्रवाल, चेतन जायसवाल, पुष्पा रानी और पुस्तकालय अध्यक्ष प्रदीप अग्निहोत्री सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...