सीतापुर, जनवरी 25 -- बिसवां, संवाददाता। हजरत गुलजार शाह मेला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में रविवार को महिला पहलवानों की कुश्ती देखने को भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से लोग महिला पहलवानों के दांव-पेंच देखने आए। प्रतियोगिता के सातवें दिन पहली कुश्ती नेपाल की रूबी थापा और उत्तराखंड की कोमल के बीच हुई। रोमांचक मुकाबला में दोनों पहलवानों के बीच एकदूसरे को चित करने के लिए जोर आजमाइश हुई। जिसमें रूबी थापा ने कोमल को चित कर दिया। दूसरी कुश्ती कानपुर की हनी पहलवान और नागालैंड की अंजली पहलवान के बीच हुई, जिसमें हनी पहलवान ने अंजली को परास्त कर दिया। तीसरी कुश्ती गोंडा की नाजिया परवीन पहलवान और दिल्ली की वैशाली पहलवान के बीच हुई, जिसमें नाजिया परवीन पहलवान ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया। चौथी कुश्ती बनारस की सत्या पहलवान और कानपुर की हनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.