नई दिल्ली, मई 24 -- भारत में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की हालिया टिप्पणियों को खारिज करते हुए अमेरिका पर क्षेत्रीय सच्चाइयों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।ईरानी दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'ईरान इन इंडिया' पर जारी बयान में कहा कि अमेरिका और इजरायल की नीतियों से ध्यान हटाने के लिए ईरान पर आरोप लगाए जा रहे हैं। दूतावास ने कहा कि इस तरह के बयान क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को विकृत करने का प्रयास हैं। ईरान ने अपनी ऊर्जा नीति का बचाव करते हुए कहा कि वह दुनिया के प्रमुख तेल और ऊर्जा निर्यातकों में शामिल है तथा भारत समेत सभी देशों को ऊर्जा संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार रहा है। यह भी पढ़ें- रूबियो के बयान पर ईरान का पलटवार दूतावास ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता का मुख्य कारण...