नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- अरविंद गुप्ता,पूर्व राजनयिक जैसी उम्मीद थी, वैसा ही हुआ। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो उज्बेकिस्तान से सीधे मुंबई पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से हुई। इस बैठक के मुद्दे करीब-करीब तय थे और ज्यादा जोर रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने व भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पर ही दिया जाना था। इसका एहसास सोमवार को ही हो गया था, जब समरकंद में रूबियो ने पत्रकारों को बताया कि व्यापार समझौता अंतिम रूप लेने के करीब है। यह संयोग ही है कि जिस दिन अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत यात्रा शुरू हुई, ठीक उसी दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते की भी शुरुआत हुई। इस समझौते के बाद न्यूजीलैंड में भारत के करीब-करीब सभी सामान अब आयात-शुल्क से मुक्त हो गए हैं। अमेरिका इससे शायद ही नावाकिफ होगा। रू...