रूफटॉप सोलर योजना से बीपीएल परिवारों को मिली राहत
फरीदाबाद, जून 24 -- पलवल, अजित कुमार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की रूफटॉप सोलर योजना के तहत गांव मच्छीपुरा हसनपुर के बीपीएल उपभोक्ता प्रवीन कुमार और श्रीचंद ने अपने घरों पर 2-2 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र स्थापित कराए हैं। दोनों लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। सोलर संयंत्र लगने से अब दोनों परिवार अपनी घरेलू बिजली जरूरतों का बड़ा हिस्सा स्वयं पूरा कर सकेंगे और बिजली बिल में भी बचत होगी। पलवल सर्कल के अधीक्षण अभियंता रंजन राव ने कहा कि यह योजना आर्थिक लाभ के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार है। उन्होंने अन्य उपभोक्ताओं से भी योजना का लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- रूफटॉप सोलर योजना से बीपीएल परिवारों को मिली राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.