नई दिल्ली, मार्च 6 -- टाटा की कंपनी टाटा पावर ने अमेरिकी आईटी कंपनी Salesforce के साथ डील की है। इस डील के तहत रूफटॉप सोलर, ईवी चार्जिंग और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस कारोबार को डिजिटल रूप से मजबूत बनाया जाएगा। इस डील के बीच टाटा पावर कंपनी के शेयर शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 375.45 रुपये पर बंद हुए।क्या कहा टाटा पावर ने? कंपनी ने बताया कि यह सहयोग उसके तेजी से बढ़ रहे रूफटॉप सोलर (RTS), इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क और स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट कारोबार को आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन और डेटा आधारित इनसाइट्स के जरिए क्लीन एनर्जी इकोसिस्टम तैयार करेगा।क्या है डिटेल टाटा पावर ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा इकाई टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी में Salesforce क...