रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया है कि रूफटॉप और छतों पर संचालित बार, रेस्टोरेंट एवं होटलों की फायर सेफ्टी एवं संरचनात्मक सुरक्षा की तत्काल जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि अगले एक हफ्ते के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपें। गोवा नाइट क्लब में घटी घटना के बाद उन्होंने यह संज्ञान लिया है। मंत्री ने कहा कि राज्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के सभी होटल और रेस्टोरेंट को निर्देश जारी किया है। इसमें किचन की नियमित एवं सख्त साफ-सफाई सुनिश्चित करने, गैस पाइपलाइन, चूल्हा एवं चिमनी सिस्टम की तकनीकी जांच कराने और फायर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.