घाटशिला, सितम्बर 7 -- मुसाबनी। बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मुसाबनी नं.-1 में राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता में छात्रों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव बाबूलाल सिंह, उप सचिव चौधरी उमेश सिंह एवं प्रधानाचार्य जमवंती मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपनी सुंदर वेशभूषा एवं भाव-भंगिमाओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...