अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय मंदिर में 26वें पाटोत्सव में तीसरे दिन बुधवार को बाल कार्यक्रमों की धूम रही। नन्हे मुन्ने बच्चों ने फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता में हुनर दिखाया। श्री वार्ष्णेय मन्दिर के प्रवक्ता भुवनेश आधुनिक ने बताया कि फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे कोई बना राम तो कोई बना हनुमान। 109 बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बाल कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. उषा शेखर, शीला चौधरी, नीरजा लिटिल, आशा वार्ष्णेय, कृष्णा गुप्ता ने किया। मंच संचालन अर्चना वी राजन ने किया। कार्यक्रम संयोजक दुर्गेश वार्ष्णेय, अलका गुप्ता पूर्व पार्षद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बाल कार्यक्रम में नीरू, शैल वार्ष्णेय, नीलियम वार्ष्णेय, खुशी वार्ष्णेय, रुचि गोटेवाल, उषा वार्ष्णेय शामिल रहीं। प्रवक्ता के मुताबिक आज गुरुवार...