रूप गोस्वामी का तिरोभाव महोत्सव मनाया
मथुरा, अगस्त 26 -- सेवाकुंज क्षेत्र स्थित कृष्ण बलराम मंदिर में श्रील रूप गोस्वामी तिरोभाव महोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे भक्तों ने श्रील रूप गोस्वामी द्वारा बताए गए भक्ति मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। त्रिदण्डी स्वामी भक्ति वेदान्त मधुसूदन गोस्वामी ने कहा कि श्रील रूप गोस्वामी गौड़ीय वैष्णव परंपरा के महान आचार्य थे। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि श्रील रूप गोस्वामी ने वृंदावन की आध्यात्मिक गरिमा को विश्वभर में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुंडरीक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रील रूप गोस्वामी ने भक्ति के स्वरूप और उसके सिद्धांतों को अत्यंत सरल एवं गहन रूप में प्रस्तुत किया। इससे पूर्व मंदिर परिसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.