पूर्णिया, अप्रैल 17 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।रूपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार की जनता को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सम्राट चौधरी राज्य के समग्र विकास को नई गति देंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक से रूपौली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के...