मधुबनी, मार्च 13 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के कुरसों गांव निवासी गोपेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र रूपेश कुमार सिंह(24) तथा रूपौली गांव निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र रघुवीर यादव(38) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी चुन्नी ढलान के निकट से एसआई सह केस अनुसंधानक राखी कुमारी ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। एसआई ने बताया कि दोनों व्यक्ति रूपौली गांव में पिछले महीने हुई चोरी के एक मामले को लेकर दर्ज एफआईआर 42/26 का अप्राथमिकी आरोपित है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अप्राथमिकी आरोपित रूपेश कुमार सिंह एवं रघुवीर यादव को पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...