वाराणसी, मई 26 -- कछवां रोड। रूपापुर गांव (मिर्जामुराद) के सामने हाइवे पर रविवार रात अलग-अगल हादसों में दो लोग घायल हो गए। वहीं, वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के अनुसार वाराणसी से प्रयागराज जा रही ट्रक के पिछले हिस्से में एक कंटेनर जा भिड़ा। कंटेनर चालक बदायूं निवासी मानसिंह और खलासी कुंदन घायल हो गया। जबकि, लालपुर चट्टी (मिर्जामुराद) के समीप पिकअप और कार में टक्कर हो गई। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...