पटना, फरवरी 12 -- पटना की रूपसपुर पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाटलिपुत्र स्टेशन रोड से दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर स्टेशन के पास सड़क किनारे हेरोइन की खरीद-बिक्री कर रहे थे। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत छापेमारी की गई। पकड़े गए तस्करों के पास से 102.88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है। नशीले पदार्थों की बरामदगी थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वैशाली का वीर कुमार, समस्तीपुर की सावित्री देवी और वैशाली की चंचल देवी शामिल हैं। ये सभी लोग पाटलिपुत्र स्टेशन के पास टेसलाल वर्मा नगर में अस्थाई तौर पर रहकर नशे का व्यापार चला रहे थे। पुलिस ने इनके पास से बरामद ...