बिहारशरीफ, मार्च 30 -- फोटो: रूपसपुर स्कूल: हरनौत के रूपसपुर प्राथमिक विद्यालय में सोवमार को उपहार के साथ बच्चे। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के रूपसपुर प्राथमिक विद्यालय में 'प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ' की थीम पर सोमवार को संगोष्ठी व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पांचवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को उपहार देकर विदाई दी गई। प्रधान शिक्षक संतोष कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की स्कूल में नियमितता, उनके पोषण और घर पर पढ़ाई के माहौल पर विशेष ध्यान दें। मौके पर देवेंद्र रजक, संजीव कुमार, सुनैना कुमारी, सुप्रिया भारती, उपेंद्र ठाकुर, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...